
ऋषिकेश
दुःखद: ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल का निधन
ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल का मंगलवार शाम निधन हो गया। 43 वर्षीय दुर्गा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और नोएडा के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। दुर्गा अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को बिलखता छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को ऋषिकेश में किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्गा नौटियाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी दुर्गा के असमय निधन पर शोक जताया है। दुर्गा नौटियाल वर्तमान में ऋपिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी थे। करीब दो दशक लंबी पत्रकारिता के दौरान विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं और चैनल से जुड़े रहे दुर्गा पिछले एक वर्ष से एक हिंदी दैनिक के ऋषिकेश ब्यूरो चीफ के तौर पर कार्यरत थे। उनकेनिधन पर पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर है।