
टिहरी
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 श्याम विजय द्वारा दीप प्रज्वलित कर पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान का किया गया शुभारम्भ
जिला चिकित्सालय बौराडी में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 श्याम विजय द्वारा दीप प्रज्वलित कर पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी गर्भवती महिला का सुरक्षित संस्थागत प्रसव करवाकर शिशु व मातृ मृत्यु को कम करना है।
बताते चलें कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओ में अनिमिया की जॉच हेतु पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लाबिन की जॉच की जायेगी व जिनकी आज हीमोग्लोबिन जॉच नही हो पाती है उनकी जॉच मॉप अप अभियान के तहत चार फरवरी से दस फरवरी तक की जायेगी। गर्भवती महिलओ को सूचिबद्व कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक लाने हेतु 1081 आशाओ, तथा हीमोग्लोबिन जॉच हेतु 250 ए.एन.एम. व 175 सी.एच.ओ. को तैनात किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 श्याम विजय द्वारा बताया गया कि आज 3500 गर्भवती महिलाओ की जॉच का लक्ष्य रखा गया है। सभी गर्भवती महिलाओ की जॉच 212 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में की जानी है तथा जो गर्भवती महिलायें सीवियर अनामिक तथा अनामिक पायी जाती है उनको 17 ट्रीटमेन्ट साइड पर रेफर कर उनका उपचार किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनपद व ब्लॉक स्तरीय टीम के द्वारा स्क्रीनिग साइड पर जाकर निगरानी की जायेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गोरब द्वारा बताया गया कि पल्स अनीमिया मुक्त महाअभियान को सफल बनाने हेतु जनपद की सभी आंगनवाडी कार्यकत्री तथा सुपरवाईजर के द्वारा पूरा सहयोग किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी गर्भवती महिलाओ को आई.सीडी.एस. विभाग के द्वारा पोषण किट वितरित किये गये। अन्त में जिला चिकित्सालय बौराडी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 अमित राय द्वारा सभी गर्भवती महिलओ व उपस्थित लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा दीपा रूवाली, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक ऋषभ उनियाल, सुनील भण्डारी, देवयन्ती डबराल, सुधा पाण्डे, डा राजीव नेगी, नरेन्द्र रावत, सुधा पाण्डेय रघुबीर सिंह रागड, विवेक बागडी, सिदार्थ उनियाल दीपक ममगाई व आशा व आंगनवाडी कार्यकत्री उपस्थित रही।