टिहरी
कार चालक पर हमला करने वाला ट्रक चालक पुलिस द्वारा गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे की रोड बरामद।
थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक पर जानलेवा हमला करने वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिनांक 25.10.2025 को सतेश्वरी देवी निवासी ग्राम बिडाकोट, थाना हिंडोला खाल, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना देवप्रयाग पर एक तहरीर दी गई, जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 24.10.2025 की रात्रि में उनके पुत्र अंकित चौहान अपनी कार से देहरादून से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मेहड़ गांव के पास ट्रक संख्या UK14CA5923 के चालक देवेन्द्र लाल पुत्र गुन्दर निवासी ग्राम मेहड़, थाना देवप्रयाग, उसके साथी बिमल किशोर पुत्र विक्रम लाल तथा दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।
हमले के दौरान अभियुक्त देवेन्द्र लाल ने लोहे की रोड से अंकित चौहान के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं एवं उनकी कार को भी क्षति पहुँची।
इस संबंध में प्रस्तुत तहरीर के आधार पर थाना देवप्रयाग पर मुकदमा अपराध संख्या 23/25, धारा 109, 115(2), 324(4), 351(2), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल महोदय के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर महोदय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवप्रयाग के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा की गई सघन तलाशी एवं सुरागरसी के परिणामस्वरूप आज प्रातः अभियुक्त देवेन्द्र लाल पुत्र गुन्दर निवासी ग्राम मेहड़, थाना देवप्रयाग, उम्र 50 वर्ष को देवप्रयाग–हिंडोला खाल रोड से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रोड बरामद की गई। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
🔹 अभियुक्त का विवरण
नाम: देवेन्द्र लाल
पिता का नाम: गुन्दर
निवासी: ग्राम मेहड़, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल
आयु: 50 वर्ष
🔹 बरामदगी
घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रोड
गिरफ्तारी एवं जांच करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 एल.एस. बुटोला – थानाध्यक्ष देवप्रयाग
2.उ0नि0 संजीत यादव
3.उ0नि0 दीपक
4.का0 सुबोध
5.का0 पिंटू – थाना देवप्रयाग।
पुलिस का संदेश:
“कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस नागरिकों की सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए निरंतर तत्पर है।”

