टिहरी, घनसाली
लोक भाषा, लोक संस्कृति मेँ उत्कृष्ट योगदान के लिए सच्चिदानंद सेमवाल और रंजीता पैन्युली को किया गया सम्मानित
राइजिंग सन पब्लिक स्कूल घुत्तू भिलंगना ने सच्चिदानंद सेमवाल और रंजीता पैन्युली को किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य मेँ राइजिंग सन पब्लिक स्कूल मेँ बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया साथ ही इस दिवस को लोकभाषा, लोकससंस्कृति मेँ अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले 2 सख्शियत को सम्मान के लिए चुना.
उत्तराखंड की दूधबोली भाषाओं गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी को AI प्लेटफॉर्म मेँ संरक्षित करने का कार्य करने वाले भिलंगना मलेथा गांव के सॉफ्टवेयर अर्कीटेक्ट सच्चिदानंद सेमवाल और लोक संस्कृति को विभिन्न मंचो मेँ प्रसारित करने वाली भिलंगना पनेली गांव की श्रीमती रंजीता पैन्युली को सम्मान के लिए चुना गया.
राइजिंग सन पब्लिक स्कूल घुत्तू के प्रांगण मेँ आयोजित कार्यक्रम मेँ विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेंद्र सिंह चौहान प्रबंधक जयदेव पैन्युली मुख्य अतिथि के रूप मेँ आमंत्रित श्री भरत सिंह गुसाईं, जिला पंचायत सदस्य श्री विजय लाल और पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री केदार बर्त्वाल और विद्यालय परिवार ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भिलंगना घाटी मेँ अनेक प्रतिभाएँ हैँ और इनका अपने गृह क्षेत्र मेँ सम्मानित होना इनकी कार्य क्षमता और कुशलता को बढ़ावा मिलेगा.
कार्यक्रम मेँ लोकगायक केशर पंवार और सच्चिदानंद सेमवाल की पूरी टीम मेँ जीवन जोशी, देश राज, धामा जी, अभिनेता राजेंद्र चौहान, राकेश सेमवाल, पूरण चमोली,
प्रकाश रतूड़ी, एडवोकेट कुलदीप सेमवाल,
का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया.
अपनी लोकभाषा संरक्षण पर केशर पंवार द्वारा गया गाना भी उन्होंने मंच पर सुनाया, साथ ही भिलंगना घाटी के एक और प्रतिभाशाली अनिल सेमवाल ने मंच पर सुन्दर कविता और गाने से दर्शकों और बच्चों को मनोरंजित किया.
विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेंद्र चौहान ने अपने सम्बोधन मेँ कहा कि विद्यालय के ऐसे कार्यक्रमों मेँ भिलंगना घाटी की 2 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा जिससे बच्चों को प्रेरणा मिलेगी और उनसे कुछ सीखेंगे.
कार्यक्रम मेँ डॉक्टर चन्दन सिंह चौहान, डॉक्टर विनोद उनियाल, निधि सेमवाल,भगवानी चौहान,व्यापार मण्डल अध्यक्ष विजय उनियाल ,क्षेत्र पंचायत साददय बुढ़वं नित्यानंद कोठियाल,रमेश तिवारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश तिवारी, सुरजीत चौहान, वीरेंद्र पाल राणा, सुमित राणा, अरविन्द पैन्युली, और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और समस्त अभिभावक उपस्थिति रहे.
