टिहरी
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा बने मनरेगा बचाओ अभियान के कार्यक्रम संयोजक
जिला जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश राणा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा टिहरी जनपद में मनरेगा बचाओ अभियान के लिए कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी द्वारा जिला समन्वयकों से अपेक्षा की जाती है कि वह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों ब्लॉक अध्यक्ष के मनरेगा श्रमिकों के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी मनरेगा बचाओ अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय स्थापित करने करें।
