उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार से सक्रिय होने वाले विक्षोभ के कारण एक, दो और तीन फरवरी को राज्य के अधिकतर जनपदों में बारिश होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का अनुमान है, जिससे ठिठुरन बढ़ सकती है।

तीन दिन के लिए यलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक एक से तीन फरवरी तक समूचे राज्य में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। एक फरवरी को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, यूएस नगर जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। तीन फरवरी तक विभिन्न इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। बता दें कि साल 2022 में भी फरवरी पहले सप्ताह में मौसम काफी खराब रहा था। तब भी तीन फरवरी को उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हुई थी।

Epostlive.com