
आर आई एम सी में लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन।
अगर आपकी बच्ची सेना में जाने का सपना देख रहीं है तो आपके लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआइएमसी) में अब लड़कियों को भी एडमिशन मिलेगा। जिसका ऐलान कर दिया गया है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब आरआइएमसी में बेटियां भी पढेंगी। बता दें कि राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज (आरआइएमसी) इस साल अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अहम पड़ाव पर संस्थान ने बेटियों को पढ़ाने का ऐलान कर एक नया आयाम शुरू किया है। बता दें कि अभी तक यहां केवल छात्रों को ही दाखिला दिया जाता था। अब जुलाई में आने वाले नए बैच में छात्राएं भी शामिल होंगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरआइएमसी ने अपनी स्थापना के सौ साल पूरे कर लिए हैं। इस मुकाम को खास बनाने के लिए संस्थान की ओर से तीन दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया जा रहा है। रविवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शताब्दी वर्ष का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आरआईएमसी के सौ साल पूरे होने पर डाक टिकट का प्रथम आवरण भी जारी किया। साथ ही आरआइएमसी के अनुभवों पर आधारित पुस्तक बाल-विवेक और पूर्व कैडेटों की लिखी पुस्तक वैलर एंड विजडम का भी विमोचन किया। अहम बात यह है कि सौ वर्ष पुराने मिलिट्री कॉलेज में पहली बार बेटियां भी पढ़ेंगी।