
सूत्र…
उत्तराखंड में जैसे जैसे दिन बीते जा रहें हैं। वैसे वैसे मुख्यमंत्री की तलाश लंबी होती चली जा रही है। 47 विधायकों के भारी बहुमत से उतराखंड की सत्ता में वापसी करने के साथ उत्तराखंड में भाजपा मुख्यमंत्री के चयन करने में बीजेपी हाईकमान घुटने के बल तक झुक गई। निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर कई दिग्गजों के नाम मुख्यमंत्री के लिए चर्चाओं में खूब जोर शोर से चल रहे हैं। अब सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम सबसे आगे चल रहा है।
फिलहाल जो रिपोर्ट आ रही है उन पर अगर भरोसा किया जाये तो अनिल बलूनी उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि अनिल बलूनी का नाम लगभग तय हो चुका है। सिर्फ औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। यदि अंतिम समय पर कोई बदलाव नहीं हुआ तो राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को उत्तराखंड की कमान सौंपी जा रही है।