टिहरी डीएम ने की अनटाईड फण्ड से 5 लाख 33 हजार की धनराशि आंवटित की।

टिहरी। टिहरी की जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने उत्तराखण्ड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट (यू.डी.आर.पी.) विश्व बैंक परियोजना के अन्तर्गत निर्माणधीन पैदल सेतुओं के अवशेष पंहुच मार्गों के निर्माण हेतु खण्ड विकास अधिकारी भिलंगना टिहरी गढ़वाल को वर्ष 2021-22 में अपने अनटाईड फण्ड से लगभग धनराशि रूपये 05 लाख 33 हजार आंवटित की गई।
खण्ड विकास अधिकारी भिलंगना सतीश बडोनी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा अनटाईड फण्ड से धनराशि 05 लाख 33 हजार 228 रूपये आवंटित की गई, जिसमें से 04 लाख 76 हजार 212 रूपये का व्यय हो चुका है। उन्होंने बताया कि व्यय की गई धनराशि से ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन पैदल सेतु के अवशेष पहुंच मार्गों का केन्द्राभिसरण/युगपतीकरण के माध्यम से कार्य किया गया, जिनमें ग्राम पंचायत विशन में पहुचं मार्ग निर्माण पुल से मुख्य मार्ग विशन तक, ग्राम पंचायत भिगुन में पहुचं मार्ग निर्माण कोट बालगंगा नदी से यू.डी.आर.पी. पुल से भिगुन तक ग्राम पंचायत भिगुन में पहुचं मार्ग निर्माण नदी से यू.डी.आर.पी. पुल से दल्ला तोक तक शामिल हैं।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *