भाजपा कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रविवार को चंबा के रानीचौरी में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाना है। सरकार के लिये कार्यकर्ताओं के सुझाव, पिछली बैठक की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को देना है। कार्यक्रम से पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और जिला प्रभारी अनिल गोयल को बुके और पौधे देकर उनका स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजनाओं को लेकर कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के कारण युवाओं को गुमराह कर रहें हैं। जो युवा वर्ग और देश हित में ठीक नहीं है।इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्यक्ष, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, घनसाली विधायक शाक्तिलाल शाह, धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, खेम सिंह चौहान, नलिन भट्ट, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, अबरार अहमद, विजय कठैत, दिनेश डोभाल, गोविंद रावत, शोभनी धनोला, उदय रावत, सरोज बहुगुणा, सुशील बहुगुणा, जयेन्द्र सेमवाल, असगर अली, सतवीर पुंडीर, रवि सेमवाल, सोहन चौहन आदि मौजूद थे|

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *