IAS रामविलास यादव को विजलेंस ने देर रात किया गिरफ्तार

उत्तराखंड : आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में घिरे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम विलास यादव को धामी सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस रामविलास यादव को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, अब रिटायरमेंट से पहले ही आईएएस रामविलास यादव को देर रात विजलेंस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आईएएस रामविलास यादव आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में घिर गए है। आईएएस रामविलास यादव उत्तराखंड शासन में अपर सचिव समाज कल्याण के पद पर कार्यरत थे, 30 जून को रिटायर होने वाले थे। लेकिन बुधवार को शासन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था,बुधवार को तकरीबन 8 घंटे चली पूछताछ के बाद विजलेंस ने देर रात राम विलास यादव को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तारी की पुलिस विजलेंस के डायरेक्टर अमित सिन्हा ने की।गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल के महीने में विजिलेंस ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक एफ आई आर दर्ज की थी। जिसके तहत जांच चल रही है। शासन ने उनके खिलाफ पहले ओपन जांच कराई थी। जिसमें आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ था। जिसके आधार पर विजिलेंस ने राम विलास यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *