निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारत के निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति सचिवालय के मुताबिक संबोधन आज शाम 7 बजे होगा. वहीं द्रौपदी मुर्मू सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ लेंगी. द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया था. 64 वर्षीय मुर्मू ने 64 प्रतिशत से अधिक वैध मतों के साथ भारी अंतर से जीत हासिल की थी. वह देश के 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई (आज) को समाप्त हो रहा है.

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *