आज का इतिहास :20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है

आज का इतिहास

प्रतिवर्ष 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य ऑस्टियोपोरोसिस और मेटाबोलिक हड्डी रोग की रोकथाम, निदान और उपचार के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित एक साल का अभियान शुरू करना है। अंतर्राष्ट्रीय ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन (आईओएफ) द्वारा आयोजित विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस अभियान के साथ-साथ 90 से अधिक देशों में गतिविधियां आयोजित करता है।

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 20 अक्टूबर 1996 को यूनाइटेड किंगडम की राष्ट्रीय ऑस्टियोपोरोसिस सोसायटी द्वारा शुरू किया गया था और यूरोपीय आयोग द्वारा समर्थित था। जबकि 1997 से, इस जागरूकता दिवस का आयोजन इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। बता दें कि 1998 और 1999 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस के सह-प्रायोजक के रूप में कार्य किया था।

20 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1568 : मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया।

1921 : फ्रांस और तुर्की के बीच अंकारा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

1962 : सीमा को लेकर चल रहे लंबे विवाद के बाद भारत और चीन के बीच युद्ध की शुरुआत।

1973 : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस को जनता के लिए खोला गया। डेनमार्क के एक वास्तुशिल्पी ने इसका डिजाइन तैयार किया था। इसका उद्घाटन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने किया था।

1973 : दलाई लामा ब्रिटेन की पहली यात्रा पर पहुंचे।

1973 : वाटरगेट जांच के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन ने विशेष अभियोजक आर्चिबाल्ड कोक्स को पद से हटाया, जिसके बाद अटार्नी जनरल एलियट रिचर्डसन और डिप्टी अटार्नी जनरल विलियम डी रूकेलशॉस ने इस्तीफा दे दिया। इसे न्याय विभाग के अधिकारियों का ‘‘सैटरडे नाइट मैसेकर’’ कहा जाता है।

1983 : ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री की हत्या। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेना के कट्टरपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री और उनके साथियों को मौत के घाट उतार दिया गया।

2002 : दुनिया की सबसे गहरी पाइप लाइन ब्लू स्ट्रीम को तुर्की में खोला गया और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए इसका इस्तेमाल शुरू हुआ।

2011 : लीबिया पर 40 साल तक बेखौफ शासन करने वाले तानाशाह मुअम्मर कज्जाफी अन्तरराष्ट्रीय सेना की सहायता से हुई बगावत में बागी सैनिकों के हाथों मारा गया।

2020 : आइसलैंड के दक्षिण पश्चिम हिस्से में 5.6 तीव्रता का भूकंप का झटका आया, जिससे राजधानी रेक्जाविक की इमारतें हिल गईं।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *