आज का इतिहास: आज ही के दिन ब्रिटिश महारानी ने व्यापार करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी को जारी किया था फरमान

आज का इतिहास

साल 2022 आज बीतने वाला है। भारत समेत पूरी दुनिया नए साल का वेलकम करने के लिए तैयार है। आज का दिन बीते साल ही नहीं, 31 दिसंबर को भी याद करने का मौका है। जी हां, भारत के इतिहास में 31 दिसंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इसी दिन भारत को लेकर अंग्रेजों की गुलामी की बुनियाद पड़ी थी। साल 1600 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीकरण का शाही फरमान जारी किया था। आज ही तय हो गया था कि यह कंपनी पूर्वी एशिया, दक्षिण पूर्वी एशिया और भारत के साथ व्यापार करेगी।उन दिनों मसालों के व्यापार को बहुत फायदे का सौदा माना जाता था। तब तक इस पर स्पेन और पुर्तगाल का दबदबा था। आज की पीढ़ी को जानकर ताज्जुब होगा कि तब ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना मुख्य रूप से मसालों के व्यापार के लिए की गई थी, लेकिन समय के साथ कंपनी ने अपने व्यापार का दायरा इतना बढ़ा लिया कि देश को ही गुलाम बना लिया।

31 दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं-

1600: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने शाही फरमान जारी कर ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीकरण का आदेश दिया।

1802 : पेशवा बाजी राव द्वितीय ब्रिटिश संरक्षण में आए।

1857 : क्वीन विक्टोरिया ने ओटावा को कनाडा की राजधानी घोषित किया।

1929 : लाहौर में आधी रात को महात्मा गांधी ने कांग्रेस के साथ ‘पूर्ण स्वराज’ का संकल्प लिया।

1943 : हॉलीवुड अभिनेता बेन किंग्सले का जन्म। उनका असली नाम कृष्ण भानजी था। इंग्लैंड के यार्कशर में पैदा हुए बेन ने 1982 में फिल्म ‘गांधी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकेडमी पुरस्कार भी मिला था।

1972 : बेसबॉल के महान खिलाड़ी रोबर्टो क्लेमेंट की एक विमान दुर्घटना में मौत। वह निकारागुआ के भूकंप पीड़ितों के लिए एकत्र राहत सामग्री लेकर जा रहे थे।

1999 : अमेरिका ने पनामा नहर का नियंत्रण आधिकारिक तौर पर पनामा के हवाले किया।

2004 : ताइपे, ताइवान में 508 मीटर ऊंची इमारत का उद्घाटन किया गया। उस समय इसके दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने का दावा किया गया था।

2014: चीन के शंघाई शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भगदड़ में 36 लोगों की मौत, 49 लोग घायल।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *