
आज का इतिहास:
देश के पहले दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायणन के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में आज का दिन दर्ज है। कोचेरिल रमण नारायणन का जन्म 1920 में 27 अक्टूबर के दिन केरल के त्रावणकोर जिले में उझानूर गांव में हुआ था। अपनी अथक मेहनत के दम पर उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में न सिर्फ शिक्षा ग्रहण की, बल्कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने का गौरव भी हासिल किया। वह 1997 से 2002 तक देश के राष्ट्रपति रहे।
आज सिलाई मशीन बनाने वाले अमेरिकी इन्वेंटर आइजैक मेरिट सिंगर का जन्मदिन
27 अक्टूबर 1811 को न्यूयॉर्क में जन्में सिंगर को 12 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ना पड़ा। सिंगर ने शुरुआत में मैकेनिक का काम किया, लेकिन उन्हें एक्टिंग का शौक था इसलिए एक थियेटर ग्रुप जॉइन कर लिया। 10 साल तक सिंगर इस थियेटर ग्रुप का हिस्सा रहे। ग्रुप के बंद होने के बाद सिंगर दोबारा मैकेनिक का काम करने लगे।
1839 में सिंगर ने चट्टान में छेद करने की एक मशीन बनाई। उनकी ये मशीन चल निकली और अगले एक दशक में लकड़ी और मेटल कटिंग के लिए अलग-अलग मशीन बनाई।
1851 में सिंगर के पास एक सिलाई मशीन सुधरने आई थी। इस मशीन को सुधारते हुए सिंगर ने मशीन की कमियों को देखा और तब उन्हें आइडिया आया कि इससे बेहतर सिलाई मशीन बनाई जा सकती है। सिंगर इस काम में लग गए और 11 दिन में ही उन्होंने आधुनिक सिलाई मशीन बनादी।
जून 1851 में उन्होंने एडवर्ड क्लार्क के साथ मिलकर I.M. सिंगर एंड कंपनी बनाई। न्यूयॉर्क में एक फैक्ट्री की स्थापना की, जिसमें सिलाई मशीन बनाई जाने लगी। इस सिलाई मशीन की कीमत 10 डॉलर होती थी और इसे हाथ से चलाया जाता था।
सिलाई मशीन के आविष्कार के पीछे एक और वजह बताई जाती है। कहा जाता है कि सिंगर को दूसरे दर्जी के सिले कपड़े पसंद नहीं आते थे, इस वजह से उन्होंने अपने कपड़े खुद सिलने का फैसला किया और उनके इस फैसले ने सिलाई मशीन का आविष्कार किया।1860 तक सिंगर की कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी सिलाई मशीन निर्माता कंपनी बन गई थी। सिंगर को सिलाई मशीन के लिए पेटेंट भी मिला।
27 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1795 : अमेरिका और स्पेन के बीच पिंकनी की संधि पर हस्ताक्षर किए गए। इस संधि की बदौलत अमेरिका को मिसिसिपी नदी में नौवहन का अधिकार मिला।
1811: सिलाई मशीन का अविष्कार करने वाले आइजक मेरिट सिंगर का जन्म। उनके इस अविष्कार से हाथ से होने वाला कपड़ों की सिलाई का काम आसान हो गया।
1920: देश के 10वें और पहले दलित राष्ट्रपति के. आर. नारायण का जन्म।
1978 : मिस्र के अनवर सादात और इस्राइल के मेनाखेम बेगिन को शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1995 : यूक्रेन के कीव क्षेत्र में स्थित चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र को कुछ सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।
2004 : अमेरिका में बोस्टन की पेशेवर बेसबॉल टीम द बोस्टन रेड सॉक्स ने 86 बरस में पहली बार विश्व श्रृंखला जीती।
2017 : कातालूनिया की संसद ने स्पेन से आजादी संबंधी प्रस्ताव को मंजूर किया और सरकार को बर्खास्त करके नये चुनाव कराने के फैसले पर मोहर लगाई।
2021 : उच्चतम न्यायालय ने पेगासस जासूसी मामले में जांच के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई।
2021 : भारत ने 5,000 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 : चीन ने ठोस ईंधन से चलने वाले सस्ते एवं छोटे रॉकेट कुआझोउ-1 ए से एक ऑप्टिकल सुदूर संवेदी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया।
2021 : वाशिंगटन ने सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी दूरसंचार कंपनी चाइना टेलीकॉम लिमिटेड को अमेरिकी बाजार से निष्कासित किया।