टिहरी
विश्व सामाजिक न्याय दिवस” पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी श्री आलोक राम त्रिपाठी द्वारा “विश्व सामाजिक न्याय दिवस” के अवसर पर बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर, में एक विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। श्री त्रिपाठी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि प्राधिकरण द्वारा “विश्व सामाजिक न्याय दिवस” पर शिविर आयोजित करने का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। सामाजिक न्याय तभी संभव है जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार और न्याय सुलभ हो। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के रिटेनर अधिवक्ता, श्री राजपाल सिंह मियां द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गयी।
शिविर में बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर, टिहरी गढ़वाल के प्राचार्य डॉ० विपिन चन्द उनियाल, महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रगण आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी को सामाजिक न्याय और समानता के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।
