राज्य स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय ओपन खो-खो प्रतियोगिता आयोजित

टिहरी

राज्य स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय ओपन खो-खो प्रतियोगिता आयोजित

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला खेल विभाग एवं जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय ओपन बालक एवं बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन सुमन इंटर कॉलेज, चम्बा में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें बालक वर्ग की 10 तथा बालिका वर्ग की 05 टीमें शामिल रहीं।

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पूर्णानंद स्टेडियम, मुनिकीरेती की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि खेलो इंडिया सेंटर, मुनिकीरेती की टीम उपविजेता रही।

वहीं बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय सौरखंड, प्रतापनगर की टीम विजेता तथा खेलो इंडिया सेंटर, मुनिकीरेती की टीम उपविजेता रही।