राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बहुविशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर आयोजित

टिहरी

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बहुविशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बौराड़ी में बहुविशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी, टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चन्दन कुमार मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र भण्डारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित राय तथा अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया।

शिविर के दौरान कुल 188 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। साथ ही 11 बच्चों के विकलांगता प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। बच्चों के बेहतर पोषण को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रोटीन पाउडर भी वितरित किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्मजात विकारों से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें उच्च स्तरीय संस्थानों में निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। विगत दो वर्षों में लगभग 60 बच्चों को उच्च स्तर पर उपचार उपलब्ध कराया गया है, जिनमें हृदय रोग, कटे तालु/होंठ (क्लैफ्ट लिप/पैलेट) तथा मोतियाबिंद से पीड़ित बच्चे शामिल हैं।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों में किसी भी प्रकार की जन्मजात समस्या या बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें ताकि समय रहते उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्र्तगत जनपद में निम्नलिखित बच्चों की सफल सर्जरी करवायी गई है।

जन्मजात हृदय रोग- 12

न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट 02

कटे ओठ और तालू – 09

क्लब फुट – 07

डेवलपमेंटल डिसप्लेसिया ऑफ हिप – 02

जन्मजात मोतियाबिन्द – 03

बहरापन ओटाइटिस मीडिया -08