26 फरवरी से 07 मार्च तक आरसीएमएस पोर्टल कार्य बाधित, राशन वितरण रहेगा सुचारू

सू.वि.टिहरी

“26 फरवरी से 07 मार्च तक आरसीएमएस पोर्टल कार्य बाधित, राशन वितरण रहेगा सुचारू”

जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल द्वारा अवगत कराया गया कि
कार्यालय आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखण्ड देहरादून से अवगत कराया गया है कि वर्तमान में प्रचलित आर०सी०एम०एस० (RCMS) पोर्टल को यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (URCMS) पोर्टल में दिनांक 26.02.2026 से 07.03.2026 तक माइग्रेट किया जाना है। जिस हेतु आर०सी०एम०एस० (RCMS) पोर्टल पर होने वाले समस्त कार्य दिनांक 26.02.2026 से 07.03.2026 तक स्थगित / बाधित रहेंगे।

अतः उपरोक्त के क्रम में जनपद के समस्त उपभोक्ताओं / राशन कार्ड धारकों / राशन विक्रेताओं को सूचित किया जाता है कि राशन कार्ड एवं नवीन दुकान से सम्बन्धित समस्त कार्य दिनांक 26.02.2026 से 07.03.2026 तक स्थागित / बाधित रहेंगे। इस प्रक्रिया में राशन वितरण में कोई व्यवधान नहीं होगा। राशन वितरण का कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा।