देहरादून
ईरान में खामेनेई की मौत पर देहरादून में शिया समुदाय ने जताया शोक, सरकार से ईरान में फंसे भारतीयों को वापस लाने की अपील
रमजान के 10वें दिन ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उत्तराखंड में भी शिया समुदाय गमगीन है। समुदाय ने उन्हें शहीद करार देते हुए अमेरिका और इजरायल को जमकर कोसा। शोकसभाएं (मजलिस) आयोजित कर खामेनेई को श्रद्धांजलि दी गई। गम में लोगों के आंसू छलक पड़े। मुस्लिम संगठनों और संयुक्त नागरिक संगठन ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों की हत्या करार दिया है। समुदाय ने ईरान और अरब में फंसे भारतीयों को वापस लाने की अपील की है।
