बौराड़ी जिला चिकित्सालय में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ,14 वर्षीय बालिकाओं को मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा कवच

टिहरी

बौराड़ी जिला चिकित्सालय में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ,14 वर्षीय बालिकाओं को मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा कवच

जनपद टिहरी की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला चिकित्सालय बौराड़ी में ‘ह्यूमन पैपिलोमा वायरस’ (HPV) टीकाकरण अभियान का विधिवत रूप रीबन काटकर शुभारंभ टिहरी की मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल ने
किया। इस मौके पर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने बताया कि टिहरी जनपद में करीब 5500 किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा और यह बेहद ही सुरक्षित और आने वाले भविष्य के लिए किशोरियों के लिए लाभप्रद होगा और सर्वाइकल कैंसर नही जुझना पड़ेगा।
अौर यह स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस विशेष अभियान के अंतर्गत निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान जिला चिकित्सालय बौराड़ी सहित जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आगामी 90 दिनों तक संचालित रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रथम चरण में केवल वही बालिकाएं टीकाकरण के लिए पात्र होंगी जिनकी आयु पूर्ण 14 वर्ष हो चुकी है और जिनकी आयु 15 वर्ष पूर्ण हुए अधिकतम 90 दिन के भीतर हो।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टि से 14 वर्ष की आयु इस वैक्सीन के लिए सर्वाधिक शुरक्षित मानी गई है अौर समय पर टीकाकरण से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की संभावना को लगभग 95 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। टीकाकरण अभियान में आवश्यक दस्तावेज
टीकाकरण के लिए अभिभावकों को बालिका का आयु प्रमाण-पत्र (आधार कार्ड व जन्म प्रमाण-पत्र) अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। जिससे पात्रता की पुष्टि की जा सके।
साथ ही उन्होने बताया की
स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह वैक्सीन जनपद में जिला चिकित्सालय सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्षीय बेटियों का समय रहते टीकाकरण कराकर उन्हें इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करें।
इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बृजेष डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी सी.पी. भट्ट, वीसीसीएम गिरीश डबराल, सरोजनी, एचवी सुधा पाण्डेय, एएनएम संगीता चौहान सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।