टिहरी
वन स्टॉप सेंटर टिहरी द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा को लेकर किया गया जागरूक
घरेलू हिंसा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
वन स्टॉप सेंटर द्वारा थत्यूड आंगनवाडी केंद्र पर महिलाओं और आंगनवाडी कार्यकत्रियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न कानूनों और मुद्दों के बारे में जानकारी दी। इनमें घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम संबंधी अपराध, शामिल थे।
वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर उमा पंवार ने बताया कि महिलाएं किन-किन प्रकार की हिंसा व प्रताड़ना का सामना करती हैं और घरेलू हिंसा व मानसिक शोषण उनकी प्रगति को किस तरह रोकते हैं।
कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों से संबंधित जानकारी के साथ-साथ ‘महिला हेल्पलाइन नं. 181’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ और ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
वन स्टॉप सेंटर से मनीषा सकलानी ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई। इसके अतिरिक्त, 1090, 181, 112 और 1930 जैसे अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
थत्यूड आंगनबाड़ी केंद्र पर हुई गोदभराई की रस्म

श्रीमती रोशनी सती CDPO थत्यूड द्वारा कार्यक्रम के दौरान केंद्र पर गर्भवती महिलाओं का गोद भराई संस्कार संपन्न कराया,तथा कहा कि यह संस्कार भारतीय परंपरा का हिस्सा है, जो गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे के स्वास्थ्य व कल्याण की कामना करता है।
उपस्थित गर्भवती और धात्री माताओं के साथ एक जागरूकता बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में माताओं को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें संतुलित आहार लेने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और आयरन व कैल्शियम की गोलियों के सेवन के बारे में भी जागरूक किया गया।
सपुरवाईजर श्रीमती सोनी रावत ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान सही खानपान और नियमित जांच से मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसके साथ ही माताओं को सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सुपरवाईजर प्रभा पंवार तथा आंगनवाडी कार्यकत्री कमला, रुचि, रामदेई, सुनीता पुण्डीर, संगीता रावत, रेखा, दर्शनी असवाल, संगीता, कला, पूजा, सिमरन, मनीषा, मीरा, सरोज आदि उपस्थित रहे.
