टिहरी में प्रथम मोनाल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

टिहरी

टिहरी में प्रथम मोनाल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

दिनांक 14 मार्च 2026 को गांधी स्टेडियम, बौराडी, नई टिहरी में प्रथम मोनाल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद नई टिहरी के माननीय अध्यक्ष श्री मोहन सिंह रावत द्वारा किया गया।
यह प्रतियोगिता जनपद टिहरी गढ़वाल में कार्यरत विभिन्न सरकारी विभागों के मध्य आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य Fit Tehri Movement को बढ़ावा देना, Global Warming के प्रति जागरूकता फैलाना तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी खिलाड़ियों के मध्य आपसी सामंजस्य, खेल भावना एवं मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना है।
इस प्रतियोगिता का आयोजन DCDCU के बैनर तले Friends of Our Devbhomi (FOOD) के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। जनपद टिहरी गढ़वाल में यह अपनी तरह की पहली क्रिकेट प्रतियोगिता है, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी खिलाड़ी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं।
FOOD की ओर से अध्यक्ष प्रशान्त बिष्ट के साथ रविन्द्र राणा, धीरेन्द्र पेटवाल, संजय राणा, देवेंद्र नेगी, योगेंद्र परमार, विपिन उनियाल, इंद्रेश नौटियाल तथा असद आलम (सम्राट स्पोर्ट्स ग्रुप) द्वारा इस पहल को आगे बढ़ाया गया है।
आयोजकों ने आशा व्यक्त की है कि यह प्रतियोगिता भविष्य में भी निरंतर आयोजित होती रहेगी तथा जनपद में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देगी।