घनसाली
घनसाली पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को पंजाब से सकुशल किया गया बरामद
दिनांक 23.03.2026 को शिकायतकर्ता के लिखित प्रार्थना पत्र उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 17 वर्ष का घर से बिना बताये कहीं चले जाना व अब तक वापस न आने के आधार पर थाना घनसाली पर मु0अ0सं0 17/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त गुमशुदा बालिका के मोबाईल नम्बर की सीडीआर चैक की गयी तो उक्त नम्बर की लोकेशन मोगा पंजाब की प्राप्त हुई । उक्त अभियोग के सफल निस्तारण तथा गुमशुदा बालिका की बरामदगी हेतु थाना स्थानीय पर पुलिस टीम का गठन कर प्राप्त लोकेशन में रवाना किया गया । दिनांक 25.03.2026 को गुमशुदा बालिका को मोगा पंजाब से सकुशल बरामद किया गया, तथा अभियुक्त युद्धवीर सिंह पुत्र श्री कुलविन्दर सिंह निवासी म0नं0 935 चन्दरनगर मोगा नियर बाहरला बाईपास थाना सिटी-1 जनपद पंजाब को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त युद्धवीर सिंह का न्यायिक रिमाण्ड स्वीकृत कर अभियुक्त को जिला कारागार नई टिहरी में दाखिल किया गया । अभियक्त के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम में कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्तः- युद्धवीर सिंह पुत्र श्री कुलविन्दर सिंह निवासी म0नं0 935 चन्दरनगर मोगा नियर बाहरला बाईपास थाना सिटी-1 जनपद पंजाब
