मूर्ति राम पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण, 5000 ब्रायलर चूजों का हो रहा पालन

टिहरी सू वि

मूर्ति राम पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण, 5000 ब्रायलर चूजों का हो रहा पालन

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने शनिवार को भिन्नू स्थित मूर्ति राम पोल्ट्री फार्म टिहरी गढ़वाल के फकोट का निरीक्षण किया। यह फार्म हरि ओम द्वारा संचालित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान फार्म स्वामी ने बताया कि वर्तमान में फार्म में 5000 ब्रायलर चूजों का पालन किया जा रहा है। ये चूजे एक दिन की उम्र में “वेंकीज कंपनी” हरियाणा, देहरादून एवं राजकीय पोल्ट्री फार्म से खरीदे जाते हैं और लगभग 45 दिनों के बाद उत्तरकाशी जनपद में विक्रय किए जाते हैं।
फार्म में 5000 चूजों की क्षमता वाले तीन बाड़े मौजूद हैं। पशुपालन विभाग द्वारा फार्म स्वामी को मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन एवं ब्रायलर फार्म योजना के तहत लाभान्वित किया गया है, साथ ही समय-समय पर चिकित्सा सेवाएं एवं तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है।

हरि ओम ने जानकारी दी कि इस व्यवसाय से उन्हें प्रतिमाह लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये का मुनाफा हो रहा है।

निरीक्षण के उपरांत सीडीओ ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि फार्म स्वामी को विभिन्न विभागीय कल्याणकारी योजनाओं से और अधिक लाभान्वित किया जाए।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपमा शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ शर्मा तथा पशुधन प्रसार अधिकारी राजवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने किया बकरी फार्म, बागी – बमुण्ड , टिहरी गढ़वाल का निरीक्षण

फार्म क्षमता -100-200 (बड़े – छोटे )

आज शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल द्वारा ग्राम बागी -बमुण्ड, टिहरी गढ़वाल स्तिथ श्री राम चंद्र के बकरी फार्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री हरि ओम द्वारा अवगत कराया गया की वर्तमान में इस फॉर्म में उन्नत नस्ल की लगभग 85 बकरियां पाली जा रही हैं, जिनकी संख्या में दिनोदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। एवं आवश्यकता अनुसार बकरियों का क्रय-विक्रय भी किया जाता है ।

वर्तमान में बकरी फार्म में 85 से अधिक बकरियों की क्षमता वाला एक बाड़ा उपलब्ध हैं जिनमे बकरियों को रखा जाता है एवं बाड़े के बाहर भी बकरियों को बाँधने हेतु प्रयाप्त खुला स्थान है जो चारों तरफ से बॉउंड्री से सुरक्षित है। पशुपालन विभाग द्वारा फॉर्म स्वामी को मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन एवं राज्य सैक्टर योजना अंतर्गत सामान्य बकरी पालन योजना से भी लाभान्वित किया गया है एवं पशुपालन विभाग द्वारा समय-समय पर चिकित्सा, टीकाकरण सेवा एवं उचित रखरखाव हेतु जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान फॉर्म स्वामी द्वारा बताया गया कि वह इस व्यवसाय से मासिक एक से दो लाख रुपए तक आर्थिक लाभ अर्जित कर लेते हैं।
निरीक्षण उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभाग को फार्म स्वामी को विभिन्न विभागीय कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किए गए।

निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पी. के. सिंह , एवं पशुधन प्रसार अधिकारी श्री मनोज कुमार, श्री विजेंद्र थपलियाल उपस्थित रहे।