टिहरी के सुदूर गांव गंगी में किया गया स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

घनसाली

“विश्व स्वास्थ्य दिवस” टिहरी जनपद, विकासखण्ड भिलंगना के सुदूर गांव गंगी में किया गया स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल, श्री नितिन शर्मा जी के मार्गदर्शन में सिविल जज (सी० डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल, श्री आलोक राम त्रिपाठी द्वारा दिनांक 07 अप्रैल 2026 को जनपद टिहरी के विकासखण्ड भिलंगना के अन्तर्गत सुदूर दुर्गम क्षेत्र में स्तिथ गंगी गांव में स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था। शिविर में उपस्तिथ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों और सामान्य बीमारियों की जांच की गई एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्तिथ ग्रामीणों को उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूक किया और बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ कैसे उठाया जा सकता है। स्वच्छता, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही सचिव, श्री त्रिपाठी द्वारा ग्रामीणों को अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, जिसमे कई ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उनके आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाए हैं, इस सम्बन्ध में सचिव, श्री त्रिपाठी द्वारा उपस्तिथ चिकित्सक दल को ग्राम प्रधान द्वारा प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर में उपस्तिथ डॉ० हुकम सिंह गुनसोला द्वारा ग्रामीणों को “राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम” के बारे में जानकारी दी गयी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली यथा निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर गंगी गांव के ग्राम प्रधान, श्रीमती अगौरा देवी सहित समस्त ग्रामीण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवी श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती अनीता कोटनाला, श्रीमती मिनाक्षी देवी आदि उपस्तिथ रहे।