बौराड़ी में शराब की दुकान के विरोध में उठी जनआवाज़

टिहरी

बौराड़ी में शराब की दुकान के विरोध में उठी जनआवाज़

बौराड़ी शहर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध कुलदीप सिंह पंवार के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य संचालक कुलदीप सिंह पवार द्वारा किया गया,व बताया गया कि शहर के जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गोष्ठी का मुख्य मुद्दा था—शहर के बीचों-बीच स्थित इस शराब की दुकान से उत्पन्न हो रही गंभीर समस्याएं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां अक्सर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे पैदल चलने वाले, स्कूली बच्चे, महिलाएं और आपातकालीन स्थिति में अस्पताल जाने वाले लोग तक प्रभावित हो रहे हैं। संकरी सड़क, आसपास खड़ी गाड़ियां, फुटपाथ पर अतिक्रमण और बढ़ती भीड़ ने इस क्षेत्र को बेहद संवेदनशील बना दिया है।
यह मार्ग शहर के मुख्य बाजार को भी जोड़ता है, जिससे परिवारों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर शराब की दुकान का होना सामाजिक और सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंता का विषय बन गया है।
गोष्ठी में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी (DM) को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में मांग की जाएगी कि इस दुकान को जल्द से जल्द किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आगे जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
यह पहल केवल एक स्थान विशेष की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। अब समय है कि हर नागरिक आगे आए और अपने शहर के बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठाए।
बैठक में आने को जान नागरिकों ने अपने विचार रखें और समर्थन दिया जिसमें राज विद्या केंद्र के संयोजक भगवान चंद्र ,होटल एसोसिएशन के ओमप्रकाश रतूड़ी,कम्युनिस्ट पार्टी के नेता श्रीपाल जी ,छात्र संघ के अनेकों साथी पूर्व प्रमुख भिलंगना विजय गुनसोला ,शांति प्रसाद भट्ट ,आनंद सिंह बेलवाल ,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर रावत, चंडी प्रसाद भट्ट जी, दर्शन लाल उनियाल जी ,अनसूया नौटियाल, खुशी लाल घनश्याम पवार, भारती चमोली, अंशुल चंद्र मोहन कश्यप ,गब्बर सिंह रावत मनीष पंत, संतोष आर्या, वीरेंद्र दत्त , देवेंद्र नौटियाल ,मनोज कुमार ,इमरान खान ,मनोज रावत ,अनूप पवार ,आदित्य तलवार ,मदन सिंह ,एलडी सेमेल्टी, रेनू पवार ,उषा भट्ट ,रोशनी, संगीता, बिना गोसाई ,लता ठाकरे ,सरोजनी देवी ,रुकमा परमार ,मीणा ,सरिता, रीना ,बबीता चौहान ,एकादशी देवी, रेखा पवार ,शीला देवी ,सुरेंद्र, देवेंद्र राणा ,प्रकाश, शीश रावत, शेष राव ठाकरे ,मनीष तोमर,सुनील खत्री ,बिशन सिंह राणा ,अनुज पंत, सुंदरलाल, धर्मेंद्र ,मोहम्मद परवेज ,मुकेश राणा दीपक कुमार, बलबीर राणा, लखबीर सिंह चौहान ,गोविंद नेगी, दिनेश भट्ट, चंदन लाल ,सोहन सिंह राणा, बबलू आर्य नईम अहमद ,विजय कुमार ,रुकमा देवी बरमाता देवी ,श्यामलाल, अभिषेक भट्ट राजेश समाल, रमेश उनियाल, शिवसीय पवार, मस्ती भंडारी, जनार्दन विश्वकर्मा, इमरान खान, संजय सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, मनजीत शाह छात्र संघ अध्यक्ष ,आदित्य तलवार अनेकों लोगों ने शिरकत की