टिहरी
टिहरी में शराब के ठेके के खिलाफ उठी जनता की आवाज़ — अब आर-पार की लड़ाई
टिहरी की मुख्य सड़क पर स्थित शराब के ठेके को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पिछले काफी समय से इस ठेके के कारण आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लगने वाले जाम, सड़क पर बढ़ती भीड़ और लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
कुलदीप पंवार के नेतृत्व में चलायें जा रहे जनआंदोलन में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी एकजुटता दिखाई। क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिकों एवं मातृशक्ति ने एकजुट होकर SDM महोदय को ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट रूप से यह मांग रखी कि इस शराब के ठेके को मुख्य मार्ग से तत्काल प्रभाव से किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
स्थिति की गंभीरता को समझिए:
यह सिर्फ एक ठेका नहीं, बल्कि रोज़ाना होने वाली परेशानियों और हादसों का कारण बन चुका है—
सुबह से शाम तक इस स्थान पर लंबा जाम लगा रहता है
स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं असुरक्षित महसूस करते हैं कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों को गंभीर चोटें आई हैं आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है.
स्थानीय लोगों द्वारा कहा गया कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया और ठेके को यहां से शिफ्ट नहीं किया गया, तो क्षेत्र की समस्त जनता मजबूर होकर शराब के ठेके के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। यह आंदोलन पूरी तरह से जनहित में होगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
यह सिर्फ एक मांग नहीं, बल्कि जनसुरक्षा की लड़ाई है।
“जब नेतृत्व मजबूत हो और जनता साथ हो, तो बदलाव निश्चित होता है।”
इस जनआंदोलन को मिला व्यापक समर्थन:
मदन डोभाल, सरोजनी रावत, आशा रावत, धर्म सिंह, रजनी डोभाल, कमला भट्ट, अजय रावल, रजनी रावत, गुड्डी नेगी, संजना बिष्ट, ममता कोरंगा, बिमला चमोली, रेखा पंवार, कमला पंवार, रीना भट्ट, रोशनी खरोला, धन सिंह डोभाल, लक्ष्मी पंवार, मधु नेगी, पन्नी गुलाटी, विमला भट्ट, गीता लुहाणा, सरोजनी बिष्ट, गुड्डी उखियाल, संगीता भंडारी, गीता जोशी, रेखा भट्ट, सत्यप्रकाश गोपाल, मनोज उखियाल, दिया नेगी, वीना नेगी, पुष्पा भंडारी, सरोज भट्ट, सुनील चौहान, विमला बिष्ट, बीना चौहान, नन्दू बलूनी, पुष्पा कुकरेती, गंजू बिष्ट, भारती भट्ट, हेमलता डोभाल, सुनील पंवार, कोमल पंवार, राम प्यारी, आशा देवी, पूजा बोरा, प्रियंका बोरा, नीलम नेगी, राधा नेगी, प्रकाश राणा, मोहन सिंह, अजय राणा, रोहित लांबा, ममता सिंह रावत, हेमन्त रमन, सुमन शर्मा, अंजली नेगी, अर्जुन सिंह, करन मेहरा, राहुल सिंह राणा, शिखा रावत, मोहित गुसाईं, पायल रावत, गीता देवी, भरत सिंह रावत, सविता रावल, अंजना रावत, संकुलता पंवार आदि अनेक लोगों ने भी इस अभियान में भाग लेकर अपना समर्थन दिया।
