टिहरी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्रों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा विकासखण्ड जौनपुर के अन्तर्गत सुदूर दुर्गम क्षेत्र में स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज नैनबाग, टिहरी गढ़वाल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं को कानून की जानकारी उपलब्ध कराने व और से वचाव के बारे जानकारी प्रदान करने हेतु किया गया
इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति साथ ही अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, जिसमे शारीरिक शोषण,भावनात्मक या मानसिक शोषण ,आर्थिक शोषण,यौन शोषण ,शिकायत का अधिकार,सुरक्षा आदेश,साझा घर में रहने का अधिकार,आर्थिक मुआवजा आदि के विषय में जागरूक किया गया एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में आगामी 21,22, तथा 23 अगस्त 2026 को आयोजित समाधान समारोह ( विशेष लोक अदालत) व विशेष लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली यथा निःशुल्क कानूनी सहायता,पोक्सो अधिनियम, राहवीर योजना व मोटरयान अधिनियम के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस चौकी नैनबाग सबइंस्पेक्टर श्री चौहान द्वारा साईबर क्राईम आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई,इस अवसर पर पुलिस चौकी नैनबाग के चौकी प्रभारी श्री रामनरेश शर्मा, विद्यालय के समस्त आचार्य गण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवी व छात्र/छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
