टिहरी
डोबरा-चांटी पुल मार्ग पर भूस्खलन होने से मार्ग बाधित, पुलिस द्वारा यातायात डायवर्ट
रात्रि लगभग 08:00 बजे डोबरा-चांटी पुल से कोटि कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर लगभग 03 किलोमीटर आगे जेसीबी मशीनों द्वारा सड़क कटिंग कार्य के दौरान अचानक भूस्खलन (लैंड स्लाइडिंग) हो गया, जिससे मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है।
मौके की स्थिति का आकलन करने पर पाया गया कि मार्ग को रात्रि तक सुचारु किया जाना संभव नहीं है।
सुरक्षा की दृष्टि से डोबरा-चांटी पुल पर बैरिकेडिंग कर दी गई है तथा आमजन एवं वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने हेतु सलाह दी जा रही है।
टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की कि कृपया अनावश्यक यात्रा से बचें तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
