प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में कुदरत का कहर,ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत हुई तबाह – राकेश राणा

टिहरी

प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में कुदरत का कहर,ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत हुई तबाह – राकेश राणा

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने जानकारी देते हुए कहा किआज दिनांक 29 मई को दोपहर लगभग 3 बजे प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र की पट्टी उपली रमोली में हुई भीषण ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी।
ग्राम बेजाभागी, किमखेत, रैका, सदड़, कुड़ियाल गांव, महर गांव, सोंदी, मुखेम, पोखरी, घंडियाल गांव, दिनगांव, हेरवाल गांव सहित पूरे उपली रमोली क्षेत्र में किसानों की मेहनत पर कुदरत ने कहर बरपा दिया।
यहां के किसानों की मुख्य फसलें — आलू, राजमा, सेव, खुमानी, अमरूद और चूलू पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।
ग्रामीण महीनों से दिन-रात कठिन परिश्रम कर अपनी फसलों के तैयार होने का इंतजार कर रहे थे, इस उम्मीद के साथ कि फसल बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण और रोज़ी-रोटी चला सकेंगे।
लेकिन अचानक आई इस भीषण ओलावृष्टि ने लोगों के सपनों को पलभर में मिट्टी में मिला दिया।
आज किसान बेहद दुखी, चिंतित और असहाय महसूस कर रहे हैं।
सरकार एवं प्रशासन से मांग है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा एवं राहत प्रदान की जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को सहारा मिल सके। 🙏🏻

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने कहां की सामाजिक कार्यकर्ता कुशाल सिंह बिष्ट विनोद सिंह बिष्ट के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है उन्होंनेजिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित ग्राम सभाओं का स्थल निरीक्षण कर कष्ट कारों को उचित महोदय दिया जाए।