टिहरी
जून के द्वितीय सप्ताह में होगा राज्य आंदोलनकारी मंच का शपथ ग्रहण समारोह ।
राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी गढ़वाल की कार्यकारिणी का विस्तार, राकेश राणा बने कार्यकारी अध्यक्ष एवं किशन रावत महासचिव
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, टिहरी गढ़वाल की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री राजेंद्र सिंह असवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्तियां की गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जून माह के द्वितीय सप्ताह में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
गौरतलब है कि दिनांक 17 मई 2025 को आयोजित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी गढ़वाल के सम्मेलन में डॉ. राकेश भूषण गोदियाल को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष चुना गया था। अध्यक्ष डॉ. गोदियाल के नेतृत्व में संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से राकेश राणा को कार्यकारी अध्यक्ष तथा किशन रावत को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त देवेंद्र नौडीयाल को संयोजक, मुशर्रफ अली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा गोपाल चौहान, ममता उनियाल एवं उर्मिला महर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन में उत्तम तोमर एवं लक्ष्मी नौटियाल को सचिव नियुक्त किया गया, जबकि श्यामलाल शाह, श्रीपाल चौहान, रीता रावत, हरेंद्र तोपवाल एवं सोमदत्त उनियाल को संगठन सचिव तथा रंजन तोपवाल को सह सचिव का दायित्व दिया गया।
शांति प्रसाद भट्ट एवं देवेंद्र दूमोगा को संगठन का प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
बैठक में सुंदर सिंह कठैत को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं संरक्षक मंडल में राजेंद्र सिंह असवाल, सुंदर लाल उनियाल, महिपाल सिंह नेगी, उमेश चरण गोसाई, रंजन भंडारी, जयप्रकाश पांडेय, विजय गुनसोला, गोविंद सिंह बिष्ट प्रेमी, विक्रम सिंह कठैत, मुरारीलाल खंडवाल तथा महावीर रावत को शामिल किया गया।
सलाहकार मंडल में महिपाल सिंह नेगी को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेश कार्यकारिणी के लिए राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा एवं शिवराज रावत का चयन किया गया।
जिला कार्यक्रम समन्वय हेतु विभिन्न विकासखंडों से जिला कार्यकारिणी के लिए प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई, जिनमें प्रतापनगर से चंद्रमणि जोशी, जौनपुर से महिपाल सिंह रावत, देवप्रयाग से रमेश रतूड़ी एवं ज्ञान सिंह बिष्ट, चंबा से सुनील बडोनी, जौनपुर से सुनील नौटियाल, जाखणीधार से जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, भिलंगना से डॉ. नरेंद्र डंगवाल, देवप्रयाग से डॉ. धीरेंद्र केंतुरा, कीर्तिनगर से राजकिशोर थपलियाल, नरेंद्रनगर से पूरन सिंह चौहान तथा चंबा से विनोद सिंह रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान, अधिकारों और उत्तराखंड राज्य आंदोलन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जून माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले भर के राज्य आंदोलनकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
