लोकतंत्र का पर्वः नरेन्द्रनगर नगर पालिका चुनाव में मतदान दिवस पर सवेतन अवकाश घोषित

टिहरी सू.वि.

नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर के सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु मतदान दिवस पर सवेतन अवकाश घोषित

श्री राज्यपाल, निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 (1881 का एक्ट संख्या-26) की धारा 25 द्वारा प्राप्त अधिकारों के क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार राज्य की नगर पालिका परिषद, नरेन्द्रनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल के सामान्य निर्वाचन-2026 के मतदान दिवस दिनांक 09 जून, 2026 (मंगलवार) को सम्बन्धित नागर स्थानीय निकायों के क्षेत्रान्तर्गत निवास करने वाले शासकीय/अशासकीय कार्यालयों / शैक्षणिक संस्थानों/अर्द्ध-निकायों / वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों / कारीगरों / मजदूरों को मतदान हेतु सवेतन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।