टिहरी
टिहरी में दलित युवक की हत्या, बौराड़ी अस्पताल में हंगामा
केतन लाल हत्याकांडः सीएम धामी ने मांगी निष्पक्ष जांच
प्रतापनगर के देवल गांव के केतन लाल की निर्मम हत्या के बाद जिला अस्पताल बौराडी में परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा। केतन के शरीर में जगह जगह ज़ख्म, गहरी चोटें, कील और प्लास से नाखून खींचे गये हैं। परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव न उठाने की बात कही है। एससी आयोग ने लिया संज्ञान। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दिए सख्त और निष्पक्ष जांच के आदेश।
