PM राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, 6 श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

टिहरी सू.वि.

PM राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, 6 श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा _प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026_ के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक पात्र बच्चे 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन
18 वर्ष से कम आयु के वे बच्चे जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला-संस्कृति या विज्ञान-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा और उपलब्धि दिखाई हो। यह पुरस्कार बच्चों के प्रेरणादायी योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के लिए दिया जाता है।

6 श्रेणियों में दिया जाएगा सम्मान
1. बहादुरी
2. सामाजिक सेवा
3. पर्यावरण
4. खेल
5. कला एवं संस्कृति
6. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

कैसे करें आवेदन

आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
वेबसाइट: https://awards.gov.in
अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
नामांकन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं।

उत्तराखंड सरकार की अपील
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड ने सभी स्कूलों, सामाजिक संगठनों और आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन कराएं। विभाग ने विशेष रूप से बालिकाओं, अनुसूचित जाति/जनजाति, कमजोर वर्गों और दिव्यांग बच्चों की प्रतिभाओं को आगे लाने पर जोर दिया है ताकि कोई भी योग्य बच्चा इस सम्मान से वंचित न रहे।