टिहरी
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत क्रिकेट मैच, सम्राट स्पोर्ट्स अकादमी विजयी
_अनिरुद्ध राणा बने ‘मैन ऑफ द मैच’, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ_
नशा मुक्त भारत अभियान सप्ताह के तहत टिहरी गढ़वाल में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बौराड़ी स्टेडियम में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस मुकाबले में सम्राट स्पोर्ट्स अकादमी ने टिहरी टाइगर्स को हराकर जीत दर्ज की।
रोमांचक मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अनिरुद्ध राणा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल भावना दिखाई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे के खिलाफ जागरूक करना था। इस दौरान अधिकारियों ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। सभी खिलाड़ियों और दर्शकों को नशे से दूर रहने व समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
17 से 26 जून तक चले नशा मुक्त भारत अभियान सप्ताह के तहत जिले में कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।
इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मयंक थपलियाल, आकाश श्रीवास्तव, शशि कुमार व चन्द्रमोहन राणा मौजूद रहे।
