टिहरी : छोटा स्यूटा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, नशे से दूर रहने की अपील

टिहरी ,चम्बा

छोटा स्यूटा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, नशे से दूर रहने की अपील

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा मंगलवार को विकासखण्ड चम्बा के ग्राम छोटा स्यूटा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष DLSA टिहरी श्री नितिन शर्मा के मार्गदर्शन में सचिव श्री दयाराम के तत्वावधान में लगे इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और कानूनी अधिकारों की जानकारी देना था।

शिविर को संबोधित करते हुए सचिव श्री दयाराम ने DLSA के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नशे के सामाजिक व स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को विस्तार से बताते हुए युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने की अपील की।

रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां ने मोटर वाहन अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों और सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों के लिए केंद्र सरकार की  रहवीर योजना की जानकारी दी।

अधिकार मित्र श्री सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’, श्रीमती गुड्डी देवी व श्रीमती गीता चौहान ने भी अधिकार मित्रों की भूमिका और ग्रामीणों को मिलने वाली कानूनी मदद के बारे में बताया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती दर्शनी भण्डारी, ग्राम विकास अधिकारी श्री गीताराम नौटियाल, VPDO बबली पंवार, पूर्व प्रधान श्री दिनेश भण्डारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और DLSA टिहरी के अधिकार मित्र मौजूद रहे।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।