टिहरी
टिहरी में सेवा पखवाड़ा के तहत वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 406 लोगों ने उठाया लाभ
स्वास्थ्य विभाग द्वारा “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के संकल्प के साथ 4 जुलाई से विशेष “सेवा पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री माननीय गणेश जोशी द्वारा किया गया।
इसी क्रम में टिहरी स्थित सिनेमा हॉल में एक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा निःशुल्क परामर्श, आवश्यक जांच और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई।
शिविर में कुल 406 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें 209 पुरुष एवं 197 महिलाएं शामिल रहीं। इसके अलावा 94 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (ABHA ID) बनाए गए, जिनमें 41 पुरुष एवं 53 महिलाओं का पंजीकरण किया गया। वहीं 11 आयुष्मान कार्ड भी जारी किए गए, जिनमें 4 पुरुष एवं 7 महिलाएं लाभान्वित हुईं।
इस अवसर पर टिहरी विधायक माननीय किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी टिहरी, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी, नगरपालिका परिषद टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन साजवान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
