टिहरी
उत्तरकाशी हाईवे बंद: नगुण के पास लगातार गिर रहे पत्थर, यातायात ठप
उत्तरकाशी बॉर्डर पर नगुण के पास लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं, जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है।
मौके पर जेसीबी ऑपरेटर एवं संबंधित विभाग की टीम मौजूद है, लेकिन लगातार पत्थर गिरने तथा तेज बारिश के कारण मार्ग खोलने का कार्य सुरक्षित रूप से प्रारंभ नहीं किया जा पा रहा है।
बारिश एवं पत्थर गिरना बंद होते ही मार्ग खोलने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया जाएगा।
