हरेला पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संदेश: प्रकृति और माँ दोनों का करें सम्मान

टिहरी

हरेला पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संदेश: प्रकृति और माँ दोनों का करें सम्मान

“हरेला उत्सव” पर वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम
माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल श्री नितिन शर्मा जी के तत्वावधान में दिनांक 16-07-2026 को जनपद टिहरी के समस्त न्यायालय परिसरों एवं न्यायिक आवासीय परिसरों में मुख्य थीम “हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ माँ के नाम” के अन्तर्गत “हरेला उत्सव वृक्षारोपण अभियान एवं वृक्षारोपण गतिविधियों” का आयोजन किया गया, जिसमे वृहद् रूप से विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए।
उक्त के सम्बन्ध में जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा कहा गया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित करना है। वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी हमारी जिम्मेदारी है, तभी हमारा पर्यावरण अधिक हरा-भरा, स्वच्छ और संतुलित बन सकता है।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा कहा गया कि प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और सुधार करना हर नागरिक का कर्तव्य है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का यह अभियान इसी कर्तव्य को निभाने का एक प्रयास है।
उक्त कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश श्री नसीम अहमद, सिविल जज (सी०डि०) श्री मिथिलेश पाण्डेय, अपर सिविल जज (सी०डि०) श्रीमती ऐश्वर्या बोरा, सिविल जज (जू०डि०) श्री पुनीत कुमार, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन श्री जयवीर सिंह रावत, सहायक अभियोजन अधिकारी परवाज अख्तर,डिप्टी लीगल ऐड डिफेन्स काउंसल श्रीमती बिना सजवाण, रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां, न्यायालय परिसर/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।