दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 28 श्रद्धालुओं का दल गंगोलीहाट रवाना

टिहरी

दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 28 श्रद्धालुओं का दल गंगोलीहाट रवाना
‎
पांच दिवसीय धार्मिक यात्रा पर निकला दल, आवागमन, आवास और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था
‎
‎दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी के नैनबाग से 28 सदस्यीय वरिष्ठ श्रद्धालुओं का दल पांच दिवसीय धार्मिक यात्रा के लिए गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ रवाना हुआ। जिला पंचायत सदस्य नैनबाग राम दयाल शाह और क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह पंवार ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।
‎
‎जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु गंगोलीहाट और आसपास के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान दल के साथ एक गाइड भी रहेगा। श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम तथा कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा निःशुल्क की जाएगी।
‎
‎उन्होंने बताया कि इस वर्ष में योजना के तहत अब तक 125 से 130 श्रद्धालुओं को बदरीनाथ, गंगोत्री, रीठा मीठा साहिब, जागेश्वर, कालीमठ, गंगोलीहाट सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है। योजना का उद्देश्य 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है।
‎
‎