एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश

टिहरी

एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने वर्चअल बैठक कर एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद की प्रगति को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया है इसी क्रम में सभी को अपने – अपने कार्यो में तेजी लाने की आवश्यकता है ।

अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सहकारी समितियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित बैंकों का सक्रिय सहयोग लिया जाए। साथ ही कृषि, उद्यान, मत्स्य, सहकारिता एवं राजस्व विभाग निर्धारित विभागीय रोस्टर के अनुसार गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें तथा उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को एग्रीस्टैक योजना के लाभों की जानकारी देते हुए निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री सम्बन्धी कार्य करना सुनिश्चित करें, साथ ही सम्बन्धित अधिकारी भी अभियान की नियमित समीक्षा करें।

इस अवसर पर वर्चअल माध्यम से सभी एसडीएम , तहसीलदार तथा राजस्व कर्मी सहित कृषि, उद्यान आदि विभागीय कार्मिक जुड़े रहे ।