सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम 2 सितम्बर को झिवांली में

टिहरी

‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम 2 सितम्बर को झिवांली में

‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत 2 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:30 बजे ग्राम झिवांली, विकासखंड प्रतापनगर में भ्रमण एवं जनसमस्याओं की सुनवाई की जाएगी। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी आवश्यक सूचनाओं सहित उपस्थित रहेंगे तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी की अध्यक्षता में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय एवं स्थान पर आवश्यक सूचनाओं सहित प्रतिभाग कराने तथा ग्राम प्रधान झिवांली को बैठक की सूचना ग्रामवासियों तक पहुंचाने को कहा हैं ताकि प्राप्त शिकायतों / मांग पत्रों का निस्तारण किया जा सके ।