राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड ने हासिल किया द्वितीय स्थान, टिहरी के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान

टिहरी

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड ने हासिल किया द्वितीय स्थान, टिहरी के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान

टिहरी गढ़वाल के चार खिलाड़ियों ने सी.आई.एस.सी.ई. नेशनल गेम्स हॉकी प्रतियोगिता (अंडर–19) में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की टीम को द्वितीय स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 22 सितंबर 2026 तक फील्ड मार्शल करियप्पा हॉकी स्टेडियम बेंगलुरु में किया गया, जिसमें देशभर के 12 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम में टिहरी जिले के चार खिलाड़ियों अग्रिम डोभाल, सार्थक रागंड, चैतन्य जैन और श्रेयांश बिजल्वाण का चयन हुआ था। चारों खिलाड़ी ओंकारानंद स्कूल के छात्र हैं।

टीम के कोच वहीद अहमद, विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र जोशी एवं जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है। सभी खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।