अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए टिहरी में चयन ट्रायल सम्पन्न

टिहरी

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए टिहरी में चयन ट्रायल सम्पन्न

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली उत्तराखंड राज्य की टीमों के गठन के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल में विभिन्न खेलों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए।

जिला क्रीड़ा अधिकारी नरेंद्रनगर दीपक रावत की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर 2026 को श्रीपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनिकीरेती में लॉन टेनिस, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, वॉलीबाल, बास्केटबाल, तैराकी, कुश्ती सहित विभिन्न खेलों तथा जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर में कैरम, चेस, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस के चयन ट्रायल हुए।

वहीं आज 03 अक्टूबर 2026 को श्रीपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनिकीरेती में एथलेटिक्स, बास्केटबाल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, योग, पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए तथा क्रिकेट एवं फुटबाल पुरुष वर्ग के लिए आदि खेलों के जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए।

इन जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग कराया जाएगा। राज्य स्तरीय ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन किया जाएगा।

चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के लिए विभागीय अनुमति/अनापत्ति प्रमाण पत्र, विभागीय आईडी, मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी तथा पंजीकृत चिकित्सक से जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। साथ ही प्रतिभागियों को विभागीय अनापत्ति एवं स्वस्थता प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।