टिहरी
सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल की त्वरित कार्रवाई से घायलों को मिली बड़ी राहत
‘पीएम राहत योजना’ के तहत एम्स में चल रहा सड़क दुर्घटना के घायलों का उपचार
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की जनकल्याणकारी नीतियों और संवेदनशील नेतृत्व का प्रत्यक्ष लाभ आमजन को मिल रहा है। इसी क्रम में बीते दिन जनपद में हुई दुखद सड़क दुर्घटना के घायलों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया।
जिलाधिकारी निकिता खण्डेलवाल एवं एसएसपी श्वेता चौबे के कुशल दिशा-निर्देशन में घायलों को बिना किसी देरी के रेस्क्यू कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप ‘पीएम राहत योजना’ (PM RAHAT Scheme) के अंतर्गत उनका निःशुल्क एवं समुचित उपचार चल रहा है।
जिला रोलआउट मैनेजर रविन्द्र ने अवगत कराया कि इस पूरे राहत एवं बचाव कार्य में अंतर-विभागीय समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एनआईसी (NIC) के आईरैड (iRAD), तकनीकी समन्वय तथा पुलिस, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ एम्स प्रशासन के आपसी तालमेल से घायलों को त्वरित सहायता व योजना का लाभ दिलाना संभव हो सका।
सरकार की दूरदर्शी योजनाओं और प्रशासन की इस त्वरित कार्यप्रणाली से जहां एक ओर घायलों को समय पर जीवनरक्षक उपचार मिल पा रहा है, वहीं दूसरी ओर संकट की इस घड़ी में उनके परिजनों को भी बड़ा आर्थिक और मानसिक संबल प्राप्त हुआ है।
