करवा चौथ पर धामी सरकार की सौगात, उत्तराखंड में महिला कर्मियों को कल सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखंड

करवा चौथ पर धामी सरकार की सौगात, उत्तराखंड में महिला कर्मियों को कल सार्वजनिक अवकाश

धामी सरकार ने करवा चौथ पर प्रदेश की महिला कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने गुरुवार 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

सचिवालय प्रशासन के सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य के अधीन सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर्व पर अवकाश रहेगा।

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जल व्रत रखती हैं और शाम को शिव-पार्वती और करवा माता की पूजा कर चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

बता दें कि पिछले साल भी सरकार ने करवा चौथ पर महिला कर्मियों को अवकाश दिया था। आदेश जारी होने के बाद महिला कर्मियों में खुशी है।