टिहरी
भारतीय पर्वतारोहण संस्थान गुलमर्ग के प्रशिक्षुओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, मुनि की रेती के घाटों तक गंगा सफाई
पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (IISM), गुलमर्ग द्वारा आयोजित द्वितीय राफ्टिंग कोर्स के प्रतिभागियों ने आज गंगा स्वच्छता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
कोर्स के प्रतिभागियों ने बागवान, देवप्रयाग स्थित व्यास घाट सहित मुनि की रेती के विभिन्न घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान घाटों पर फैले कचरे को एकत्रित कर वाहनों के माध्यम से ऋषिकेश लाया गया।
संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा, एसएम, वीएसएम ऍमआईडी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। कर्नल थापा ने सभी प्रतिभागियों के इस कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
अभियान के तहत प्रतिभागियों ने व्यास घाट से गंगा में राफ्टिंग करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इसका उद्देश्य लोगों में यह जागरूकता फैलाना था कि गंगा घाटों को स्वच्छ रखना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है।
इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक प्रवीण सिंह रांगड़ के साथ प्रशिक्षक मनीष रावत, अक्षय रावत, मनीष सिंह राणा, मनोहर लाल केवट, प्रियांशु आर्य, अबरार सहित द्वितीय राफ्टिंग कोर्स के सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।
