टिहरी
जौनपुर ब्लॉक के ककडु गांव में पहुंचा नालसा का मेगा ड्राइव, महिलाओं-बुजुर्गों ने जाना अपने अधिकार
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मेगा ड्राइव (द्वितीय चरण) के अंतर्गत ग्राम ककडु, विकासखण्ड- जौनपुर, तहसील- धनोल्टी, टिहरी गढ़वाल जागरूकता शिविर का आयोजन
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, श्री नितिन शर्मा जी के निर्देशों के अनुपालन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल श्री दयाराम द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से मेगा ड्राइव द्वितीय चरण के अंतर्गत ग्राम ककडु, विकासखण्ड- जौनपुर, तहसील- धनोल्टी, टिहरी गढ़वाल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के माध्यम से आमजन को नालसा की विभिन्न योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकारों एवं न्याय तक सरल और सुलभ पहुंच के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विशेष रूप से समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों तथा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
सचिव महोदय द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों को बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें न्याय प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करना है।
शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों की विधिक समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को सुना गया तथा उन्हें आवश्यक कानूनी परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। आमजन से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क सहायता प्राप्त करें।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां द्वारा आपातकालीन परिस्थिति अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर वे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन तथा 15100 – निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन* के बारे में जानकारी दी गयी।
उक्त शिविर में ग्राम ककडु, विकासखण्ड- जौनपुर, तहसील- धनोल्टी, टिहरी गढ़वाल के समस्त ग्रामवासी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के पराविधिक स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
