हरिद्वार
प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मिली टिप्स से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का उत्साह: सोना
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की शनिवार को हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में आयोजित विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव सहित पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा हुई।
राज्यमंत्री /पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री(संगठन) फणींद्र नाथ शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव सहित प्रदेशभर के गणमान्य पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री, पार्टी प्रभारी, सीएम धामी ने संगठनात्मक विषयों, संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। आज की बैठक से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बैठक में सह प्रभारी अरविंद मेनन, सांसद और सह प्रभारी बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री श कुंदन परिहार , भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित मंत्रीगण, विधायकगण, दायित्वधारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, पंचस्थानी निकायों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
